सामूहिक हत्या की खौफनाक साजिश! घर में घुसकर पानी में मिलाया जहर, शादी से लौटे परिवार पर टूटा कहर

Edited By meena, Updated: 26 Feb, 2026 04:25 PM

in guna poison was mixed in water to kill a family due to old enmity

गुना जिले के ग्राम डोंगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक पूरे परिवार को खत्म करने की कथित तौर पर साजिश रची गई...

गुना (मिस्बाह नूर) : गुना जिले के ग्राम डोंगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक पूरे परिवार को खत्म करने की कथित तौर पर साजिश रची गई। घटना उस समय हुई जब केदार सिंह धाकड़ का परिवार रुठियाई में आयोजित एक शादी समारोह से देर रात अपने घर लौटा। आरोप है कि उनकी गैर मौजूदगी में गांव के ही कुछ विरोधियों ने घर में घुसकर पीने के पानी और रसोई के सामान में जहरीला पदार्थ मिला दिया।

PunjabKesari

परिजनों के मुताबिक, बीती रात करीब 1 बजे जब परिवार अपने घर पहुंचा, तो थकान के कारण केदार सिंह की पत्नी ममता बाई ने सबसे पहले पानी पी लिया। पानी पीते ही उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। संदेह होने पर जब परिजनों ने पानी और अन्य खाद्य सामग्री की जांच की, तो उसमें से सल्फास जैसी तीव्र गंध आ रही थी। आनन-फानन में महिला को गुना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

पीड़ित परिवार का दावा है कि आरोपियों ने केवल एक मटके में नहीं, बल्कि घर के तीनों भाइयों के अलग-अलग कमरों में रखे पानी के बर्तनों में भी जहर मिलाया था। यहां तक कि किचन में रखी शक्कर में भी संदिग्ध जहरीले कण पाए गए हैं। गनीमत रही कि परिवार के अन्य सदस्यों ने पानी नहीं पिया, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। पीड़ित केदार सिंह पानी का सैंपल लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे हैं और उन्होंने आशंका जताई है कि पानी में सल्फास की गोलियां घोली गई हैं।

PunjabKesari

इस मामले में पीड़ित परिवार ने गांव के ही एक व्यक्ति और उसके दो बेटों पर शक जाहिर किया है। केदार सिंह का आरोप है कि जब उनके परिवार के सदस्य शिकायत लेकर विजयपुर थाने पहुंचे, तो पुलिस का रवैया सहयोगात्मक नहीं था। परिजनों का कहना है कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने के बजाय पीड़ितों से ही उलटे सवाल कर रही है। थाने से उचित न्याय न मिलने की सूरत में अब परिवार न्याय की गुहार लगाने एसपी ऑफिस जाने की तैयारी कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!