शादी समारोह से लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 36 लोग थे सवार; मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Apr, 2026 04:18 PM

a vehicle carrying 36 people met with an accident while returning from a

खंडवा(मुश्ताक मंसूरी): खंडवा जिले में शादी समारोह से लौट रहा आयशर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हादसे के दौरान वाहन में करीब 36 लोग सवार थे। घटना में सभी लोग घायल हो गए। जबकि एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। सूत्रों के मुताबिक, सभी लोग एक...

खंडवा(मुश्ताक मंसूरी): खंडवा जिले में शादी समारोह से लौट रहा आयशर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हादसे के दौरान वाहन में करीब 36 लोग सवार थे। घटना में सभी लोग घायल हो गए। जबकि एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। सूत्रों के मुताबिक, सभी लोग एक लोडिंग आयशर वाहन में सवार थे और शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है। 

जानकारी के अनुसार यह हादसा नर्मदा नगर थाना क्षेत्र के डूडगांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग ग्राम तलबड़िया से मामेरा लेकर देवला गांव गए थे। वापस लौटते समय ड्राइवर ने एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान आईसर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में लगभग 30 से 35 लोग घायल हो गए। जबकि एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान चली गई। 

स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत खरगोन जिले के सनावद अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं। एक घायल युवक को खंडवा जिला अस्पताल भी भेजा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही खंडवा जिला अस्पताल में भी तैयारी कर ली गई थी, लेकिन पास में होने के कारण अधिकतर घायलों को सनावद अस्पताल में ही भर्ती कराया गया। इस हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!