एक हादसा और पुलिसवाले का पूरा परिवार खत्म, 6 मौतों से पसरा मातम, शादी से लौटते समय टकराई गाड़ियां

Edited By meena, Updated: 10 Apr, 2026 06:47 PM

road accident in kanker 6 dead including a policeman

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। नेशनल हाईवे-30 पर कोतवाली थाना क्षेत्र...

कांकेर (पुष्पेंद्र सिंह) : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। नेशनल हाईवे-30 पर कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, उड़कुडा निवासी कॉन्स्टेबल मुनेंद्र नेताम का परिवार एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। रात करीब 11 बजे नाथिया नवागांव के पास उनकी कार सामने से आ रही दूसरी तेज रफ्तार कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गए और घटनास्थल पर ही चीख-पुकार मच गई।

PunjabKesari

इस भीषण हादसे में मुनेंद्र नेताम की पत्नी कुंती नेताम, दामाद शगुनदास नेताम, बहन मकतुला नेताम और 7 वर्षीय भांजा वंश नेताम सहित कुल 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में दो अन्य रिश्तेदार भी शामिल हैं। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

वहीं, हादसे में दोनों वाहनों में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दूसरी कार तेज रफ्तार में थी और एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर से टकरा गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!