निगम मंडल नियुक्ति में भी सिंधिया का जलवा! इमरती, एंदल और कंसाना को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

Edited By meena, Updated: 24 Dec, 2021 07:10 PM

imarti andal get cabinet minister status

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार निगम मंडलों में नियुक्तियां कर दी गई है। इसमें खास बात यह है कि इन नियुक्तियों में उपचुनाव के हार के बाद हासिए पर चल रहे सिंधिया समर्थकों को भी जगह दी गई है। जिसमें प्रमुख तौर पर इमरती देवी और एंदल सिंह कंसाना के नाम शामिल...

भोपाल(इजहार हसन खान): लंबे इंतजार के बाद आखिरकार निगम मंडलों में नियुक्तियां कर दी गई है। इसमें खास बात यह है कि इन नियुक्तियों में उपचुनाव के हार के बाद हासिए पर चल रहे सिंधिया समर्थकों को भी जगह दी गई है। जिसमें प्रमुख तौर पर इमरती देवी और एंदल सिंह कंसाना के नाम शामिल हैं। इनमें इमरती देवी को जहां कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए लघु उद्योग निगम का चैयरमेन बनाया गया है तो वहीं एंदल सिंह को एमपी एग्रो की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही रघुनाथ कंसाना भी पिछड़ा वर्ग वित्त आयोग निगम के अध्यक्ष बनाए गए हैं। सिंधिया समर्थकों को मिली इस जिम्मेदारी को उनके बढ़ते रुतबे के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है।ॉ

PunjabKesari

इन नेताओं को मिली ये जिम्मेदारी
अजय यादव को मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया
मंजू दादू को मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया
मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का अध्यक्ष जीतेंद्र लटोरिया को नियुक्त किया गया
राजेंद्र सिंह मोकलपुर को मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया
निर्मला बारेला को मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
सावन सोनकर को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
राजेश अग्रवाल को मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया
मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को बनाया
मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल को नियुक्त किया गया है।
राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का  जसवंत जाटव  को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम का अध्यक्ष रणवीर जाटव को नियुक्त किया गया है।
मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती को बनाया
शैलेन्द्र बरुआ पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष बनाए गए
मध्यप्रदेश कौशल विकास और रोजगार निर्माण बोर्ड का अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा को नियुक्त किया गया है
मध्य प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड का उपाध्यक्ष नरेंद्र बिरथरे को बनाया
मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का अध्यक्ष जीतेंद्र लटोरिया को नियुक्त किया गया

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!