सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पारुल अहिरवार विवाद पहुंचा थाने, दोस्त के खिलाफ की शिकायत, 30 लाख की प्रॉपर्टी का है मामला

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 03 Dec, 2025 01:56 PM

indore influencer parul veer property fraud dispute reaches police investigation

शहर के लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पारुल अहिरवार और गौरव रावल के बीच चल रहा प्रॉपर्टी विवाद अब गंभीर मोड़ ले चुका है। पारुल ने गौरव पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने...

इंदौर (सचिन बहरानी): शहर के लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पारुल अहिरवार और गौरव रावल के बीच चल रहा प्रॉपर्टी विवाद अब गंभीर मोड़ ले चुका है। पारुल ने गौरव पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पारुल के साथ उनके साथी इन्फ्लुएंसर वीर भी पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि 30 लाख रुपए कीमत की एक प्रॉपर्टी दोनों ने मिलकर खरीदी थी। कुछ राशि कैश थी और बाकी के लिए लोन लिया गया था, जिसकी आधी किस्तें पारुल भी भर रही थीं। इस पूरी डील का एक एग्रीमेंट भी बनाया गया था।
 

पारुल का आरोप है कि गौरव ने एग्रीमेंट से छेड़छाड़ कर प्रॉपर्टी को पराया कर दिया और उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं दी। यह मामला सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया, क्योंकि दोनों के लाखों फॉलोअर्स हैं। क्राइम ब्रांच ने पारुल की शिकायत पर दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर सभी डॉक्यूमेंट्स की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर होगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!