निगम मंडलों में अपने पंचरत्नों को जगह दिलाने पर अड़े सिंधिया? इस चेहरे को मिल सकता है मंत्री पद का दर्जा...

Edited By meena, Updated: 07 Apr, 2026 09:13 PM

is scindia adamant about securing positions for his  five gems  in corporations

मध्य प्रदेश में निगम-मंडलों, प्राधिकरणों और आयोगों में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर सियासत गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक नेताओं को मंत्री दर्जा दिलाने को लेकर सक्रिय हो..

भोपाल : मध्य प्रदेश में निगम-मंडलों, प्राधिकरणों और आयोगों में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर सियासत गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक नेताओं को मंत्री दर्जा दिलाने को लेकर सक्रिय हो गए हैं और इस मुद्दे पर दिल्ली से भोपाल तक लगातार लॉबिंग कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक सिंधिया पांच नेताओं -इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, ओपीएस भदौरिया, गिरिराज दंडोतिया और मुन्नालाल गोयल को मंत्री पद का दर्जा दिलाने की जिद पर अड़े हुए हैं। ये सभी वे नेता हैं, जिन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था और पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि इन 5 में से किसी न किसी बड़े नेता को भाजपा संगठन में जगह देने की कोशिश करेगी। तो ऐसे में सवाल पैदा हो रहा है कि इनमें से किस बड़े चेहरों को मंत्री पद का दर्जा मिल सकता है। वहीं कहा जा रहा है कि सिंधिया कि इस जिद से हाईकमान की मुश्किलें बढ़ गई है। इन पांचों नेताओं की ताकत अलग-अलग आधार पर टिकी है—कोई ज़मीनी पकड़ में मजबूत है, तो कोई संगठन और नेतृत्व से नजदीकी में। 

इमरती देवी

इमरती देवी सिंधिया की सबसे भरोसेमंद और पुराने वफादारों में गिनी जाती है। साथ ही ग्वालियर-चंबल में मजबूत दलित महिला चेहरा हैं। ये पूर्व मंत्री रह चुकी हैं और इनका सीधी पहुंच शीर्ष नेतृत्व तक मानी जाती है। 

महेंद्र सिंह सिसोदिया

महेंद्र सिंह सिसोदिया संगठन और क्षेत्र दोनों में संतुलित पकड़ मजबूत है। गुना-ग्वालियर बेल्ट में खासा प्रभाव है।

ओपीएस भदौरिया

ओपीएस भदौरिया सिंधिया खेमे के सक्रिय रणनीतिकार मानें जाते हैं। संगठनात्मक काम और चुनावी मैनेजमेंट में मजबूत स्तिथि में हैं और इनकी बैकएंड पॉलिटिक्स में मजबूत पकड़ है।

गिरिराज दंडोतिया

गिरिराज दंडोतिया ग्वालियर-चंबल में सक्रिय और आक्रामक नेता हैं। ये फील्ड में काफी एक्टिवनजर आते हैं।

मुन्नालाल गोयल

मुन्नालाल गोयल ग्वालियर शहरी राजनीति में एक मजबूत पकड़ रखते हैं। इनका संगठन और शहरी वोट बैंक में काफी प्रभाव है। इनका शहर आधारित राजनीति में मजबूत नेटवर्क है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!