जयवर्धन सिंह ने Vote चोरी को लेकर किया बड़ा खुलासा! बताया कहां और कैसे हो रही वोट चोरी

Edited By meena, Updated: 26 Sep, 2026 04:04 PM

jaivardhan singh made serious allegations regarding vote theft

आगर मालवा जिले के सुसनेर नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु पाटीदार के समर्थन में पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री एवं कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह...

आगर मालवा (सय्यद जाफर हुसैन) : आगर मालवा जिले के सुसनेर नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु पाटीदार के समर्थन में पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री एवं कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने नगर में जनसंपर्क कर मतदाताओं से संवाद किया और जनसभा को संबोधित किया। इस उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

जयवर्धन सिंह ने सुसनेर में SIR के जरिए वोट चोरी का आरोप लगाया और कहा कि  SIR के माध्यम से वोट चोरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने-काटने की प्रक्रिया तहसील, जिला, भोपाल या मध्यप्रदेश से नहीं, बल्कि दिल्ली में बैठे लोग काट रहे हैं।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि मोदी जी का दबाव दिल्ली में बैठकर यह तय कर रहा है कि किसको वोट करना चाहिए कि किसको नहीं करना चाहिए। आज ये लोग हमारे देश को इस तरफ ले जा रहे हैं। आज इसलिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है कि आने वाले नगर निकाय चुनाव और विधानसभा चुनाव का माहौल बनेगा। जयवर्धन सिंह ने आगे कहा कि लोकतंत्र में जनता राजा होती है। जनता का मत यहां हो, वहां सरकार बनती है। लेकिन भाजपा ने चुनाव आयोग पर ही कब्जा कर लिया है।

बता दें कि सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव में कांग्रेस ने विष्णु पाटीदार को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा की ओर से प्रदीप सोनी मैदान में हैं। दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला अब आमने-सामने का हो गया है। दोनों ही दलों के नेता और कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी के समर्थन में नगर में जनसंपर्क कर रहे हैं।

यह उपचुनाव नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसोदिया के इस्तीफे के बाद हो रहा है। उनका त्यागपत्र शासन द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद अध्यक्ष पद रिक्त हुआ था। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 29 सितंबर को मतदान होना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!