भोपाल में बेखौफ चोर! मशहूर पंजाबी सिंगर हर्लीन सिंह के घर चोरी, थाने से सिर्फ 100 मीटर दूर वारदात

Edited By Himansh sharma, Updated: 12 Sep, 2026 04:30 PM

bhopal punjabi singer harleen singh s house robbed

राजधानी भोपाल में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में मशहूर पंजाबी सिंगर हर्लीन सिंह के सूने मकान को चोरों ने निशाना बना लिया।

भोपाल। (इजहार खान): राजधानी भोपाल में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में मशहूर पंजाबी सिंगर हर्लीन सिंह के सूने मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और सामान खंगालकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि हर्लीन सिंह का जन्म और पढ़ाई भोपाल में ही हुई है। बाद में वह दिल्ली चले गए थे, जबकि उनके माता-पिता भोपाल में ही रहते थे। बीते 21 अगस्त को उनकी माताजी का निधन हो गया था। इसके बाद हर्लीन सिंह अपने पिता को लेकर दिल्ली चले गए। इसी दौरान उनका भोपाल स्थित मकान सूना था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर

जानकारी के मुताबिक, हर्लीन सिंह का मकान टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में थाने से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। वारदात के समय घर पूरी तरह सूना था। चोरों ने पहले मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और इसके बाद घर के अंदर दाखिल होकर सामान की तलाशी ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

PunjabKesari

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोर किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए।

फिलहाल चोरी हुए सामान और कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चोरी गए सामान की विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

थाने से महज 100 मीटर दूर चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस पूरी घटना में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस थाने से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित मकान में चोरी की वारदात हो गई। इससे इलाके में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!