मध्य प्रदेश राज्यसभा की तीसरी सीट पर रोचक होगा मुकाबला, कांग्रेस-बीजेपी में कांटे की टक्कर

Edited By meena, Updated: 02 Jun, 2020 10:49 AM

madhya pradesh rajya sabha s third seat will be interesting competition

सात राज्यों की 18 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है। सभी राज्यों के साथ इसी महीने की 19 तारीख को मध्यप्रदेश की तीन खाली सीटों पर भी चुनाव होंगे, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फूलसिंह...

भोपाल: सात राज्यों की 18 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है। सभी राज्यों के साथ इसी महीने की 19 तारीख को मध्यप्रदेश की तीन खाली सीटों पर भी चुनाव होंगे, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फूलसिंह बरैया और सुमेर सिंह सोलंकी के भाग्य का फैसला होना है। राज्यसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान होने के बाद सियासी दांव-पेच तेज हो गए हैं। राज्य की तीन सीटों में से एक-एक सीट कांग्रेस और बीजेपी के खाते में जानी तय है। लेकिन तीसरी सीट को लेकर कांटे की टक्कर होगी। 

PunjabKesari

इस तीसरी सीट पर कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के साथ फूल सिंह बरैया को चुनावी मैदान में उतारा है तो दूसरी ओर बीजेपी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया हैं। माना जा रहा है कि तीसरी सीट पर कब्जा करने के लिए बीजेपी और कांग्रेस पूरा जोर लगाएगी। इसके लिए अहम माना जा रहा है आंकड़ों का गणित। फिलहाल बीजेपी के पास 107 विधायक हैं, कांग्रेस के विधायकों की संख्या 92 है। बसपा के 2 विधायक हैं, 1 विधायक सपा से है और 4 विधायक निर्दलीय हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा में 24 सीटें फिलहाल खाली हैं। बसपा, सपा और निर्दलीयों के वोटों की कुल संख्या 7 होती है, जो तीसरे उम्मीदवार की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे।

PunjabKesari

वहीं मध्य प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया है कि भाजपा राज्य सभा की दोनों सीटों पर जीत हासिल करेंगी। दूसरी तरफ, कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे पीसी शर्मा ने दावा किया कि दूसरी सीट पर जीत कांग्रेस की होगी। बहरहाल ये तो वक्त ही बताएगा कि जीत किसकी होगी लेकिन इन दिग्गजों की दावेदारी के बाद राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!