Edited By Desh Raj, Updated: 21 Aug, 2026 10:25 PM

जिला खरगोन से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर बस के ब्रेक हो गए और बस गहरी खाई में गिरते गिरते बची। रेलिंग तोड़ते हुए बस खाई के ऊपर लटक गई जिससे बस सवार लोगों की सांसें अटक गई।
खरगोन (रामेश्वर बड़ोले): जिला खरगोन से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर बस के ब्रेक हो गए और बस गहरी खाई में गिरते गिरते बची। रेलिंग तोड़ते हुए बस खाई के ऊपर लटक गई जिससे बस सवार लोगों की सांसें अटक गई। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के करीब 50 से अधिक विद्यार्थियों से भरी बस ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरते गिरते बची है। ब्रेक फेल होने के बाद रेलिंग तोड़ते हुए बस खाई के ऊपर लटक गई।
मौके पर मची अफरी तफरी के बाद ग्रामीणों की सहायता से सभी 50 विद्यार्थियों को इमरजेंसी गेट से सुरक्षित निकाला गया है और सभी विद्यार्थी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। दरअसल इंदौर से जामघाट होते हुए महाराष्ट्र के विद्यार्थी महेश्वर घूमने जा रहे थे, लेकिन इसी दौरान बस के ब्रेक फेल हो गए। इससे बस में हड़कंप मच गया लेकिन गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
लिहाजा सभी विद्यार्थियों को निजी वाहनों से महेश्वर पहुंचाया गया है। मौके पर मंडलेश्वर टीआई पंकज तिवारी सहित डायल 112 भी पहुंची है ।यहा घटना मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के जामघाट की है।