आज MP के किसानों के लिए हो सकती है बड़ी घोषणाएं, मोहन सरकार नागलवाड़ी में लेगी ऐतिहासिक निर्णय

Edited By meena, Updated: 02 Mar, 2026 11:47 AM

mohan agriculture cabinet will take a historic decision for the farmers in nagal

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज जनजातीय अंचल बड़वानी में पहली बार 'कृषि कैबिनेट' का आयोजन किया जाएगा। होली के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में हो रही इस

खरगोन (रामेश्वर बड़ोले) : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज जनजातीय अंचल बड़वानी में पहली बार 'कृषि कैबिनेट' का आयोजन किया जाएगा। होली के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में हो रही इस कैबिनेट के माध्यम से प्रदेश के किसानों को सौगात दी जाएगी। इसके अतिरिक्त कैबिनेट में कृषि को उद्योगों से जोड़ने, किसानों की आय बढ़ाने से जुड़े निर्णय भी किए जाएंगे। साथ ही ‘बगीचे से बाजार तक' मजबूत व्यवस्था बनाने पर भी ध्यान दिया जाएगा। कैबिनेट में पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता और उद्योग सहित 17 विभागों द्वारा किसानों की समृद्धि को लेकर रोडमैप तैयार किया जाएगा। बैठक के पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि किसान कल्याण'के लिए समर्पित वर्ष 2026 में किसानों की समृद्धि एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य और नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश में पहली ‘कृषि कैबिनेट' बड़वानी में आयोजित होगी। बैठक में किसान हित समेत प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े प्रमुख विषयों पर चर्चा के साथ ही महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर भगवान श्री भीलटदेव के लोक का लोकार्पण भी किया जाएगा। भगवान श्री ममलेश्वर के क्षेत्र में उनका आशीर्वाद भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहली कृषि कैबिनेट बैठक को लेकर प्रदेश भर के किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बैठक में प्रदेश की कृषि व्यवस्था को सशक्त करने, किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभ का धंधा बनाने को लेकर अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है।

इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना, शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिह, पीएचई मंत्री सम्पत्तिया उइके, पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र लोधी सहित कृष्ण गौर, प्रतिमा बागरी, राकेश शुक्ल, करीब एक दर्जन मंत्री खरगोन हवाई पट्टी पहुंचे थे। मीडिया से चर्चा करते हुए उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना सहित  मंत्रीयो का कहना था  कि यह बैठक प्रदेश के किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। पहली बार सीएम डाॅ मोहन यादव की अगुवाई में 2026 किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। खेती को लाभ का धन्धा बनाने में बैठक कारगर होगी। उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला

यह कृषि कैबिनेट बैठक किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लेने वाली है। हमारा उद्देश्य है कि खेती को लाभ का धंधा बनाया जाए और किसानों की आमदनी बढ़ाई जाए। इधर कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना कृषि क्षेत्र में नवाचार, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए ठोस फैसले लिए जाएंगे। मंत्रीगण खरगोन हेलीपैड से बड़वानी जिले के नागलवाड़ी के लिए रवाना हुए, जहां यह महत्वपूर्ण कृषि कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक से प्रदेश के किसानों को कई नई सौगातें मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहली कृषि कैबिनेट बैठक से खेती को नई दिशा मिलने और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!