कनाडा की कंपनी से जेट विमान खरीदेगी मोहन सरकार, कैबिनेट में इन फैसलों पर लगी मुहर
Edited By meena, Updated: 10 Jul, 2024 05:43 PM

भोपाल के वल्लभ भवन स्थित मंत्रालय में आज मोहन यादव सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक हुई...
भोपाल (विनीत पाठक) : भोपाल के वल्लभ भवन स्थित मंत्रालय में आज मोहन यादव सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि नेशनल ई विधान प्रोजेक्ट के तहत मप्र विधानसभा को पेपर लेस किया जा रहा है। इस योजना की मंजूरी दी गई है। इसमें 23 करोड़ रु की राशि खर्च होगी, जिसमें 60 फीसदी केंद्र और 40 फीसदी राशि राज्य देगी। इसके अलावा मप्र में सिंचाई के रकबे को बढ़ाने के लिए नर्मदा पर बनने वाली 7 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिसमें 9271 करोड़ रु मंजूर किए गए हैं। यह परियोजना ग्रीन गवर्नेंस का उदाहरण होगा। इसमें एनआईसी द्वारा कार्य किया जायेगा और प्रशिक्षण भी एनआईसी देगी। देश की कई विधानसभाओं में इस प्रोजेक्ट के तहत काम हो रहा है।
मप्र सरकार कनाडा की कंपनी से 233 करोड़ का एक हवाई जहाज खरीदेगी, इसको कैबिनेट ने मंजूरी दी है। अब तक सरकार किराए के जहाज से काम चला रही है। इंदौर में जेल पुनर्निर्माण के लिए 217 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं।
कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि 14 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इंदौर दौरे पर आ रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश में 55 जिलों में खुलने वाले पीएम एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ करेंगे। यह कॉलेज नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित होंगे, इसमें रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रमुखता से दी जाएगी। कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि इंदौर में पौधरोपण का विश्व रिकॉर्ड बन रहा है। 55 लाख पौधे लगाए जायेंगे।
Related Story

मोहन सरकार ने फिर उठाया 6300 करोड़ का कर्जा, लाडली बहनों और महंगाई भत्ते का करेगी सरकार भुगतान,...

CM मोहन ने लिया बड़ा प्रण, MP में कृषि को बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय,ये नए कदम उठाने जा रही सरकार

MP के 12 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को सबसे बड़ी सौगात,महंगाई भत्ता 3 फीसदी बड़ा, Cm मोहन का...

CM मोहन ने कर दी सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, अब होगा इतने साल के एरियर्स का भुगतान

मोहन सरकार में महिला अधिकारियों का दबदबा, आंकड़े दे रहे गवाही,अब इनको मिलने वाला है बड़ी जिम्मेवारी

हो गई किसानों की बल्ले बल्ले, दिल्ली पहुंचे सीएम, भावान्तर योजना के तहत सरसों खरीदी के लिए राज्य...

MP में मत्स्यपालकों के आएंगे अच्छे दिन, सरकार ला रही मत्स्य नीति, किसान कल्याण वर्ष में हर अंचल में...

भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन, CM मोहन समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धाजंलि

बीजेपी के वरिष्ठ नेता की हालत नाजुक, हाल जानने पहुंचे CM मोहन

उज्जैन के लिए CM मोहन का बड़ा ऐलान, बोले- प्रदेशवासी हमारे लिए भगवान हनुमान की तरह