अवैध शराब को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर भड़के BJP सांसद, मंच से ही पुलिस को लगाई फटकार Video

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 29 Nov, 2025 08:10 PM

mp bjp mp vivek sahu slams police over rampant illegal liquor trade

जिले में अवैध शराब बिक्री का धंधा तेजी से पैर पसार रहा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर लोग हताश हो रहे हैं। ऐसा ही मामला मोहखेड़ विकासखंड के ग्राम बड़गोनाजोशी से सामने आया, जहां शनिवार को...

छिंदवाड़ा (साहुल सिंह): जिले में अवैध शराब बिक्री का धंधा तेजी से पैर पसार रहा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर लोग हताश हो रहे हैं। ऐसा ही मामला मोहखेड़ विकासखंड के ग्राम बड़गोनाजोशी से सामने आया, जहां शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं ने मंच से ही अवैध शराब बिक्री की शिकायत सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू से कर दी।

सांसद साहू गांव में चल रहे विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे थे। इसी दौरान ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि गाँव में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है और कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। ग्रामीणों की बात सुनते ही सांसद साहू मौके पर ही नाराज़ हो गए। उन्होंने मंच पर मौजूद अधिकारियों को बुलाया और स्थिति स्पष्ट करने को कहा। इसी दौरान उमरानाला चौकी प्रभारी पारसनाथ आर्मो को भी मंच पर तलब किया गया। जब उनसे की गई कार्यवाहियों की जानकारी मांगी गई, तो उन्होंने पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई और जागरूकता गतिविधियों का हवाला दिया।

लेकिन सांसद ने दोबारा ग्रामीणों से पूछा कि ‘क्या कार्रवाई हुई है? इस पर ग्रामीणों ने एकसाथ जवाब दिया- नहीं हुई’ जनता की प्रतिक्रिया देखते ही सांसद साहू ने मौके पर ही चौकी प्रभारी को सख्त लहजे में तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गाँववासियों की शिकायत और सांसद की कड़ी फटकार के बाद अब पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब अवैध शराब बिक्री पर रोक लगेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!