MP सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों पर नहीं फिल्माए जा सकेंगे डर्टी सीन, शूटिंग की होगी रिकॉर्डिं

Edited By meena, Updated: 24 Nov, 2020 01:46 PM

mp government s big decision dirty scenes will not be filmed

मध्य प्रदेश में नेटफ्लिक्स के वेब सीरीज के ''ए सूटेबल बॉय'' को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। सरकार भी इसे लेकर अब सख्त है। एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साफ कर दिया कि धार्मिक स्थानों में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी...

भोपाल (इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में नेटफ्लिक्स के वेब सीरीज के 'ए सूटेबल बॉय' को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। सरकार भी इसे लेकर अब सख्त है। एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साफ कर दिया कि धार्मिक स्थानों में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी धार्मिक स्थलों पर शूटिंग के दौरान आपत्ति जनक शूटिंग पर रोक लगा दी है। साथ ही आपत्तिजनक शूटिंग करने पर डायरेक्टर को दोषी मानते हुए कड़ी कार्रवाई करने का प्रावधान किया गया है।

PunjabKesari

बता दें कि इससे पहले वेब सीरीज 'ए सूटेबल बॉय' में आपत्तिजनक दृश्यों के लिए ओटीटी प्लेटफॉरम नेटफ्लिक्स के प्रबंधन से जुड़ीं मोनिका शेरगिल और अंबिका खुराना के खिलाफ रीवा के सिविल लाइंस थाने में धारा 295 ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि ओटीटी प्लेटफार्म के नेटफ्लिकिस की वेब सीरीज ए सूटेबल बॉय की शूटिंग महेश्वर घाट पर हुई है। जहां महेश्वर में विशाल शिव मंदिर में फिल्म में चुंबन दृश्य दर्शाया गया इस दौरान बैकग्राउंड में आरती का म्यूजिक बज रहा है। इसी दृश्य को लेकर विवाद है। जिसे लेकर सबसे पहले बीजेपी के नेता गौरव तिवारी ने रीवा में इसकी शिकायत की थी। जिस पर एक के बाद एक एक्शन लिए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!