MP में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की एंट्री, तेज बारिश में भी जमी रही भीड़, राहुल के स्वागत में सड़क पर बिछाए गए फूल...

Edited By Himansh sharma, Updated: 02 Mar, 2024 08:40 PM

rahul gandhi s nyay yatra entry in madhya pradesh

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की न्याय यात्रा का आगाज हो गया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की न्याय यात्रा का आगाज हो गया है। राहुल गांधी ने मुरैना जिले में प्रवेश किया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया है। राहुल गांधी के स्वागत में कांग्रेस नेताओं ने सड़क पर फूल बिछा दिए थे। राहुल गांधी की न्याय यात्रा दोपहर 2:00 बजे मुरैना में प्रवेश करना थी। लेकिन न्याय यात्रा ने 3:30 बजे मुरैना में प्रवेश किया।

PunjabKesari
शनिवार को राहुल गांधी राजस्थान के धौलपुर से मुरैना जिले की सीमा में पहुंचे। राहुल गांधी की न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में 5 दिन रहेगी। राहुल गांधी ने मुरैना के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में सभा को संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद रही। मंच पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे।

PunjabKesari
राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस देश में नफरत हिंसा और डर फैला रहे हैं। राहुल गांधी ग्वालियर के लिए रवाना हो गए हैं। ग्वालियर के निरावली पॉइंट पर एंट्री गेट बनाया गया और यहां पर उनका स्वागत होगा। राहुल गांधी की न्याय यात्रा के दौरान मुरैना में भारी बारिश शुरू हो गई थी। अंबेडकर स्टेडियम कार्यक्रम स्थल पर बारिश के बीच भी लोग मौजूद रहे और राहुल गांधी को सुनने के लिए डटे रहे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!