लव जिहाद को लेकर साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान(video)

Edited By meena, Updated: 28 Nov, 2020 04:50 PM

मध्य प्रदेश में लव जिहाद पर कानून बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिसमें 10 साल की गैरजमानती सजा का प्रावधान है। इसी बीच भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा का एक बड़ा बयान सामने आया है। सासंद ने कहा कि लव जिहाद के लिए बकायदा मुस्लिम देशों से फंडिंग होती...

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में लव जिहाद पर कानून बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिसमें 10 साल की गैरजमानती सजा का प्रावधान है। इसी बीच भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा का एक बड़ा बयान सामने आया है। सासंद ने कहा कि लव जिहाद के लिए बकायदा मुस्लिम देशों से फंडिंग होती है। इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मैं मामलों का डाटा जुटाउंगी और संसद में इसके खिलाफ कानून बनाने की मांग उठाउंगी। उन्होंने कहा कि 1 साल की सजा बहुत कम है लव जिहाद के लिए फांसी की सजा होनी चाहिए।

PunjabKesari

प्यार करने के लिए विदेशों से पैसे आते हैं
साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि यह कोई आज की बात नहीं है यह बहुत सालों से होता आया है। प्यार करने के लिए बाहर से पैसे आते हैं। यह सबकुछ षंडयंत्र है। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए  कहा कि काजी, मौलवी छल से विवाह करवा देते सबकुछ सोचा समझा होता है। लव जिहाद तो हमारी संस्कृति में आता ही नहीं है। ये सारा किया धरा विधर्मियों का ही है।

PunjabKesari

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार प्यार के नाम पर मुस्लिम पुरुषों द्वारा गैर-मुस्लिम समुदायों से जुड़ी महिलाओं को इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपियों पर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर चुकी है। इसके लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और जल्द ही विधानसभा के सत्र में इसे कानून का रुप दे दिया जाएगा। इससे पहले भोपाल से बीजेपी सासंद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का एक बड़ा बयान सामने आया है।

PunjabKesari
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लव जिहाद के लिए फंडिग होती है। इसके लिए 10 साल की सजा बहुत कम है। इसके लिए तो उम्र कैद या फांसी की सजा होनी चाहिए। सासंद ने आगे कहा कि इसके लिए फंडिग करने वालों का डाटा मैं इक्ट्ठा करुंगी। लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की मांग भी सासंद में करुंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!