‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ पर BJP सांसद का बड़ा हमला- प्रियंका के बच्चे बड़े हो गए हैं उन्हें महिला बन जाना चाहिए

Edited By meena, Updated: 14 Jan, 2022 03:04 PM

sadhvi pragya singh thakur s big attack on priyanka gandhi

सांसद बनने के बाद पहली बार गुना पहुंची साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रिंयका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि प्रिंयका के बच्चे अब बड़े हो गए हैं। उन्हें अब महिला बन जाना...

गुना(मिस्बाह नूर): सांसद बनने के बाद पहली बार गुना पहुंची साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रिंयका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि प्रिंयका के बच्चे अब बड़े हो गए हैं। उन्हें अब महिला बन जाना चाहिए। साध्वी ने कहा कि उतरप्रदेश में योगी जी की सरकार बनेगी। जनता कांग्रेस के छलावे में नहीं आएगी।

PunjabKesari

दरअसल साध्वी दिल्ली से ग्वालियर होते हुए भोपाल जा रही थीं। इस दौरान वे गुना सर्किट हाउस पहुंची। जहां नगर आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी भव्य अगवानी की। यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं पर पलटवार करते हुए कहा कि लड़कियां लड़ने के लिये नहीं बनी हैं। प्रियंका के बच्चे बड़े-बड़े हो गए हैं अब उन्हें महिला बन जाना चाहिये। उन्हें गंभीरता दिखाना चाहिये। पिछले सत्तर सालों के शासनकाल में सोई हुई क्यों थीं।

PunjabKesari

सांसद ने आगे कहा कि जब मुझ लड़की पर जुल्म ढाया जा रहा था मुझे जेल भेजा जा रहा था तो उन्होंने आवाज क्यों नही उठाई। क्यूं भ्रष्टाचार और बलात्कार से नहीं लड़ रही थीं। नैना साहनी सरला मिश्रा को जब जिंदा भूना जा रहा था तब क्यों चुप थीं। अभी ऐसी कोई परिस्थिति ही नहीं है कि आपको लड़ना पड़े। महिलाओं में सुरक्षा का एक भाव जागृत हुआ है। जनता अब किसी छल प्रपंच में आने वाली नहीं है। उत्तरप्रदेश में योगी जी भारी बहुमत से जीत रहे हैं इसमें कोई शक नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!