महबूबा मुफ्ती के बयान पर साध्वी प्रज्ञा ने साधा निशाना, बोलीं- कश्मीर में मैं आश्रम बनवाऊंगी

Edited By meena, Updated: 30 Oct, 2020 07:02 PM

पीडीपी चीफ और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के तिरंगे के बयान को लेकर राजनीति गर्माई हुई है। बीजेपी नेताओं ने देशभर में उनके बयान को लेकर मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बड़ा बयान...

भोपाल(इजहार हसन खान): पीडीपी चीफ और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के तिरंगे के बयान को लेकर राजनीति गर्माई हुई है। बीजेपी नेताओं ने देशभर में उनके बयान को लेकर मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय चिन्ह व राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम का अपमान करने वालों के लिए कानून बनाने की मांग की और पीएम मोदी, अमित शाह समेत सारी बीजेपी पार्टी को देशभक्त करार दिया। वहीं कश्मीर में आश्रम बनाने की बात कही।

PunjabKesari

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के तिरंगे के बयान को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि ऐसे लोगों के लिए कानून बनना चाहिए। जो लोग राष्ट्रीय चिन्ह, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीयगाण का अपमान करते हैं उन्हें देश द्रोह के केस में अंदर करना चाहिए। ऐसे लोगों के लिए निश्चित रुप से कानून बनना चाहिए जो उन्हें सजा दिला सके। वहीं कश्मीर में शांति न होने का कारण बताते हुए कहा कि जो लोग तिरंगा न उठाने की बात करते हैं ऐसे लोगों की बहुत बड़ी हानि होगी। ऐसे लोगों के खिलाफ भाजपा दृढ़ता के साथ खड़ी रहेगी। भाजपा के राज में देशहित में निर्णय होते रहेंगे। तभी धारा 370 हटाई गई है। पीएम मोदी, अमित शाह के साथ साथ पूरी भाजपा देश भक्त हैं।  वहां शांति व्यवस्था बनाने में थोड़ा समय लगेगा। जो आतंकवादी और कीड़ मकौड़े हैं तब तक वहां ऐसा ही माहौल रखेंगे। एक समय आएगा जब कश्मीर में विकास होगा और माहौल शांतिपूर्वक बनेगा।

PunjabKesari

कश्मीर में जमीन खरीदने के सवाल पर मीडिया जवाब देते हुए भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा - हमारे घर नहीं होते हमारे आश्रम होते हैं। मैं कश्मीर में आश्रम बनाउंगी। मैं राष्ट्रसेवा करना चाहती हूं। हम जैसे लोग जब कश्मीर में पहुंच जाएंगे तो वहां अपने आप शांति हो जाएगा। वहीं बीजेपी मे पीएम मोदी, अमित शाह देश भक्त बताया और कहा कि इन्होंने 370 धारा हटाई।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!