Edited By meena, Updated: 31 May, 2026 02:06 PM

मध्य प्रदेश में पूर्व सीएम व कांग्रेस के दिग्गज नेता का एक बयान सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वे कह रहे हैं कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा ये कोई पंडित नहीं बता पाया। हालांकि यह एक हंसी मजाक में कही गई बात है...
राघौगढ़: मध्य प्रदेश में पूर्व सीएम व कांग्रेस के दिग्गज नेता का एक बयान सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वे कह रहे हैं कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा ये कोई पंडित नहीं बता पाया। हालांकि यह एक हंसी मजाक में कही गई बात है लेकिन राजनीतिक विषलेषक इसे किसी बड़े राजनीतिक संकेत से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल, पूर्व सीएम व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राघौगढ़ में एक धार्मिक कार्यक्रम में कुंडली के जानकार पंडित से कहा कि, महाराज हमारी भी कुंडली बना दीजिए। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे कुंडली पर भरोसा नहीं होता। मेरी कुंडली हजारों लोगों ने बनाई, लेकिन कोई यह नहीं बता पाया कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा।'
मामला राघौगढ़ के भैंसाना का है। यहां एक धार्मिक आयोजन में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पहुंचे थे। उन्होंने सार्वजनिक रूप से एक ज्योतिषी के सामने हाथ जोड़कर कहा कि, पंडित जी मेरी भी कुंडली बना दो। हालांकि उन्होंने तुरंत यह भी कहा कि मुझे कुंडली पर भरोसा नहीं होता है। उन्होंने आगे कहा कि, मेरी कुंडली हजारों लोगों ने बनाई, लेकिन कोई यह नहीं बता पाया कि मैं एक दिन मुख्यमंत्री बनूंगा। दिग्विजय सिंह यह कहते ही हंसने लगे और वहां मौजूद लोग भी ठहाके लगाने लगे। वहीं इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि हमारे परिवार का अस्तित्व हनुमानजी महाराज की कृपा से है। उन्होंने महंत का आभार जताया, कि हमारे बीच आए और हनुमानजी महाराज की सेवा कर रहे हैं।
दिग्विजय सिंह का मैं मुख्यमंत्री बनूंगा वाला बयान भले ही राजनीतिक कार्यक्रम का न हो लेकिन इस बयान से सियासी अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि वे आने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री फेस हो सकते हैं।