NSUI का उग्र प्रदर्शन! वाटर कैनन से जवाब, दिग्विजय सिंह-जीतू पटवारी समेत कई नेता हिरासत में

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 May, 2026 11:36 PM

nsui protest turns violent in bhopal leaders detained

NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और गड़बड़ियों के विरोध में शनिवार को राजधानी भोपाल में कांग्रेस और उसके छात्र संगठन NSUI ने जोरदार प्रदर्शन किया।

भोपाल (इजहार खान): NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और गड़बड़ियों के विरोध में शनिवार को राजधानी भोपाल में कांग्रेस और उसके छात्र संगठन NSUI ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए कूच किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रेडक्रॉस चौराहे पर ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया।

स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश करने लगे। इस दौरान NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ समेत कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने करीब पांच बार वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारी डटे रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

इसी बीच माहौल और गरमा गया जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की ओर जूता फेंक दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए माइक के जरिए चेतावनी दी कि इस तरह की अभद्रता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

PunjabKesariप्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, सुखदेव पांसे और कमलेश्वर पटेल शामिल रहे।

बवाल बढ़ने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित करीब 200 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को बसों में बैठाकर मौके से हटा दिया गया।

कांग्रेस और NSUI की मांग है कि NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच हो और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था अभी भी कड़ी रखी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!