बाबरी केस में कोर्ट के फैसले पर बोले शिवराज- सत्य परेशान हो सकता है, किंतु पराजित नहीं

Edited By meena, Updated: 30 Sep, 2020 05:17 PM

shivraj s big statement on the court s decision in babri case

आज बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई के विशेष कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सत्य की विजय कहा। चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘अंतत: सत्य की विजय हुई। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने...

भोपाल(प्रतुल पाराशर): आज बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई के विशेष कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सत्य की विजय कहा। चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘अंतत: सत्य की विजय हुई। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर जो हमारे संत, महात्मा, वरिष्ठ नेताओं पर झूठे आरोप लगाये थे, वो निर्मूल सिद्ध हुए हैं। विशेष अदालत के फैसले से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। हम अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं।’’

इससे पहले एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘‘यह निर्णय उन्हीं अन्य फैसलों के अनुरूप हैं जिसने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के उनके सपने का मार्ग प्रशस्त किया। सत्य परेशान हो सकता है, किंतु पराजित नहीं। आज एक बार फिर सत्य की जीत हुई है। भारतीय न्यायपालिका की जय।’’
 


आपकों बता दें कि लखनऊ की सीबीआई की विशेष अदालत ने छह दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में बुधवार को अपना फैसला सुनाते हुए सभी 32 अभियुक्तों को बरी कर दिया। इसमें मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती व बीजेपी नेता जय भानसिंह पवैया भी शामिल हैं। कोर्ट ने कहा कि यह घटना पूर्व नियोजित नहीं थी इसलिए सभी आरोपियों को बरी किया जाता है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!