नौकरी की तलाश में दुबई गए युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने सिंधिया और PM मोदी से लगाई मदद की गुहार

Edited By meena, Updated: 20 Jun, 2025 06:37 PM

suspicious death of a young man who went to dubai in search of a job

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से नौकरी की तलाश में दुबई गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई...

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से नौकरी की तलाश में दुबई गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन दिल्ली स्थित दूतावास पहुंचे। उनका आरोप है कि यहां अधिकारियों ने मदद नहीं की। जिसके बाद गुरुवार को युवक की मां ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से बेटे के शव को भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है। परिजनों ने घटना की जांच कराने की मांग भी की है।

जिम ट्रेनर सूरज शर्मा गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में स्थित सैनिक कॉलोनी में रहने वाला था। वह 18 मई को दिल्ली गया था और वहां से 23 मई को दुबई पहुंचा था। 26 मई को दुबई में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूरज की मौत की जानकारी 16 जून को दुबई में रहने वाले एक सोशल वर्कर ने ग्वालियर साइबर सेल को ईमेल के जरिए दी। मेल में सूरज का पासपोर्ट और फोटो अटैच किया था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सूरज की मौत एक सड़क दुर्घटना में होना बताई जा रही है।

परिजनों का कहना है कि सूरज की मौत की खबर पुलिस ने 17 जून को उनके घर पहुंचकर दी। इसके बाद सूरज की पत्नी चेतना और पिता कृष्ण शर्मा, बुधवार को दिल्ली स्थित एम्बेसी पहुंचे, जहां उन्होंने शव को भारत लाने के लिए अधिकारियों से बात की। लेकिन दूतावास में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार दोनों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मदद की गुहार लगाते हुए उनके निवास पर मुलाकात की है, ताकि सूरज का शव जल्द भारत लाया जा सके।

इधर बेटे की मौत की खबर से परिवार पूरी टूट गया है। सूरज की मां जनकश्री शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि सूरज 18 मई को काम की तलाश में ग्वालियर से दिल्ली गया था। दिल्ली पहुंचने के बाद उसने फोन कर कहा था, दिल्ली पहुंच गया हूं, सब ठीक है। इसके बाद 23 मई को बताया कि वह दुबई जा रहा है और वहां ड्राइवर की नौकरी या कोई अन्य काम करेगा। सूरज ने 23 तारीख को दुबई पहुंचने की जानकारी दी। 24 को भी बात की थी, जबकि 25 मई की रात को उससे आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद उसका फोन बंद आने लगा। 17 जून को ग्वालियर साइबर सेल के पुलिसकर्मी घर आए और बताया कि सूरज की दुबई में सड़क हादसे में मौत हो गई है।

वहीं सूरज शर्मा के पिता और पत्नी ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से गुरुवार को मुलाकात की थी। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है और जल्द से जल्द इस मामले में निराकरण करने का प्रयास करने और सूरज के शव को ग्वालियर वापस लाने की बात कही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!