बकरी को बचाने के चक्कर में बकरी समेत 70 फीट गहरे कुएं में गिरी महिला, ऐसे बची जान

Edited By meena, Updated: 09 Apr, 2022 12:30 PM

"कहते हैं ना जाको राखे साईयां मार सके ना कोई" ये लाईने इस महिला पर सटीक बैठती हैं। नरसिंहपुर के गाडरवारा के पिठहरा गांव में एक महिला अपनी बकरी को बचाने के चक्कर मे बकरी समेत 70 फीट गहरे सूखे कुएं में जा गिरी। खेत में बने कुएं के पास ही महिला का...

गाडरवारा(अभिषेक मेहरा): "कहते हैं ना जाको राखे साईयां मार सके ना कोई" ये लाईने इस महिला पर सटीक बैठती हैं। नरसिंहपुर के गाडरवारा के पिठहरा गांव में एक महिला अपनी बकरी को बचाने के चक्कर मे बकरी समेत 70 फीट गहरे सूखे कुएं में जा गिरी। खेत में बने कुएं के पास ही महिला का परिवार रहता है। जैसे ही ये खबर महिला के घरवालों को लगी कि परिवारवालों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इससे आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने दौड़ लगा दी।

PunjabKesari

देर ना करते हुये ग्रामीणों ने आनन फानन में रेस्क्यू शुरू कर दिया जिसमें पहले 2 लोग कुएं में उतरे और फिर लंबी जद्दो-जहद के बाद रस्सी और पलंग के जरिये महिला और बकरी दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि ऊंचाई से गिरने से महिला को गंभीर हालत में अस्पताल भेज दिया गया है। जहां महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!