भूख से बैचेन विक्षिप्त महिला की हालत देख पिघले TI, प्यार से बुलाया,जमीन पर साथ बैठ एक थाली में खाया खाना,सादगी की कायल जनता

Edited By Desh sharma, Updated: 03 Feb, 2026 11:21 PM

ti sits on the ground and eats with mentally ill woman in gwalior

जिला ग्वालियर से एक ऐसा नजारा सामने आया है जो काफी चर्चा बटोर रहा है। इस दृश्य में पुलिस का एक ऐसा रुप सामने आ रहा है जिसकी सभी प्रशंसा कर रहे हैं। ऐसे नजारे वैसे भी कभी-कभी ही देखने को मिलते हैं।

(ग्वालियर): जिला ग्वालियर से एक ऐसा नजारा सामने आया है जो काफी चर्चा बटोर रहा है। इस दृश्य में पुलिस का एक ऐसा रुप सामने आ रहा है जिसकी सभी प्रशंसा कर रहे हैं। ऐसे नजारे वैसे भी कभी-कभी ही देखने को मिलते हैं।  दरअसल ग्वालियर में  पुलिसकर्मियों ने भावना को छू लेने वाला काम किया। जिले में मानसिक रूप से ​विक्षिप्त एक महिला को न केवल पुलिस अधिकारी ने खाना खिलाया बल्कि उसकी ही थाली में साथ बैठकर खाना भी खाया।

बड़े स्नेह के साथ महिला के साथ साथ बैठकर खाया खाना

यह विक्षिप्त  म​हिला भूख से बेहाल होकर इधर उधर घूम रही थी तो पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस को पता चला कि महिला भूख के मारे बैचेन है तो पुलिस ने उसकी भावना को समझा और भरपेट भोजन कराया । यही नहीं टीआई ने महिला का हालत देखते हुए बड़े ही स्नेह के साथ उसको खाना खिलाया और साथ बैठकर भी खाया। टीआई ने ऐसे प्यार और सहयोग से महिला को खाना खिलाया कि सब तारीफ करने पर मजबूर हो गए। कई बार विक्षिप्त महिला ने गुस्से और नाराजगी से बात की लेकिन टीआई जानते थे कि महिला वक्त का मारी है और इसे प्यार और केयर की जरुरुत है।

सिरोल थाने के टीआई गोविंद बगोली की सादगी और इंसानियत

यह मामला ग्वालियर के सिरोल इलाके का है। सिरोल थाने के टीआई गोविंद बगोली खुद स्टाफ के साथ महिला के स्थिति जानने पहुंचे। टीआई ने महिला को बहुत ही दिल और  प्रेमपूर्वक तरीक से भोजन कराया। दऱअसल  महिला बार-बार बोल रही थी कि उसे भूख लगी है। उसके देखते हुए पुलिस ने खाना खाने को दिया।

सिरोल टीआई ने उसके लिए थाली में भोजन डाला लेकिन वो खाने को तैयार ही नहीं हुई। इसके बाद टीआई बगोली जमीन पर उसके साथ ही बैठ गए । टीआई  महिला की थाली में ही उसके खाना खाने लग गए।  तब जाकर टीआई और महिला बातचीत करते हुए भोजन करने लगे। लिहाजा पुलिस और टीआई के इस व्यवहार और प्यार सहयोग वाले वाक्या की जमकर तारीख हो रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!