नक्सली हमले में दो जवान शहीद, थाने से महज एक किमी दूर 15 नक्सलियों ने बरसाई गोलियां

Edited By meena, Updated: 20 Feb, 2023 12:00 PM

two jawans martyred in naxalite attack

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के बोरतालाब थाने के करीब नक्सली हमले में आज सुबह दो जवान शहीद हो गए

राजनांदगांव (बसंत शर्मा) : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के बोरतालाब थाने के करीब नक्सली हमले में आज सुबह दो जवान शहीद हो गए। नक्सलियों ने थाने से मात्र एक किलोमीटर दूर जवानों पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि राजनांदगांव और महाराष्ट्र बॉर्डर में शराब तस्करी को रोकने के लिए पॉइंट लगाया गया था। इसी रूट पर ड्यूटी कर रहे दो पुलिसकर्मियों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। घटनास्थल के पास घना जंगल है। नक्सलियों ने इसी का फायदा उठाया। उसने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में दो जवान शहीद हो गए। हमलावरों की संख्या 15 बताई जा रही है। शहीद दोनों जवान बोरतालाब थाने में तैनात थे। शहीद जवानों का नाम प्रधान आरक्षक राजेश परिहार, आरक्षक ललित यादव बताया जा रहा है। हमले पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्विट के जरिए दुख व्यक्त किया है।

PunjabKesari

बता दें कि राजनांदगांव और महाराष्ट्र बॉर्डर में शराब तस्करी को रोकने के लिए पॉइंट लगाया गया था। इस रूट पर आने जाने वाली सभी गाड़ियों को चेक किया जा रहा था। गत 2 दिन पूर्व पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की थी जिसमें 180 पेटी शराब पकड़ाई थी। इसी के तहत कड़ी सुरक्षा को लेकर पॉइंट लगाए गए थे जिस पर नक्सलियों द्वारा हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि इस हमले में 2 जवान शहीद हो गए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए हैं। नक्सलियों की तलाश में राजनांदगांव पुलिस बल जंगल में सर्चिंग कर रहा है।

पूर्व सीएम रमन सिंह ने दी श्रद्धांजलि

नक्सली घटना पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट में लिखा बोरतलाब थाना क्षेत्र, जिला राजनांदगांव में पुलिस के जवानों पर नक्सलियों के कायरतापूर्ण हमले की सूचना मिली। इस गोलीबारी में शहीद हुए दोनों वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!