भाजपा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के 2 बड़े चेहरे शामिल, दीपक म्हस्के और इस महिला नेत्री को मिली अहम जिम्मेदारी

Edited By meena, Updated: 17 Aug, 2026 04:25 PM

two prominent faces from chhattisgarh included in bjp s national team see who g

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में छत्तीसगढ़ से जुड़े 2 नेताओं को जगह मिली है...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में छत्तीसगढ़ से जुड़े 2 नेताओं को जगह मिली है। इनमें रूपकुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के शामिल हैं।

रूपकुमारी चौधरी को मिली अहम जिम्मेदारी

भाजपा की नई टीम में रूपकुमारी चौघरी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। रूपकुमारी चौधरी महासमुंद से लोकसभा सांसद हैं। उन्हें नितिन नबीन की टीम में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

PunjabKesari

दीपक म्हस्के को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दीपक म्हस्के छत्तीसगढ़ से जुड़े बीजेपी नेता रहे हैं। वे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं और पार्टी के संगठनात्मक और मीडिया एक्टिविटी में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। हाल के सालों में उन्हें छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) का अध्यक्ष भी बनाया गया था। अब उन्हें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बीजेपी आईटी सेल का जिम्मा सौंपा है। यानी अब बीजेपी आईटी सेल का कार्यभार दीपक महस्के के हाथों में होगा।

PunjabKesari

2028 से पहले MP भाजपा के लिए बड़ा संकेत

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में छ्त्तीसगढ़ के 2 नेताओं को जगह मिलना प्रदेश संगठन के लिहाज से अहम माना जा रहा है। एक तरफ भाजपा 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट रही है, वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ के नेताओं की बढ़ती भूमिका से प्रदेश की राजनीति में भी नए समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!