पहले नोट अब साड़ी, सिंधिया समर्थक एक और मंत्री का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने कसा तंज

Edited By meena, Updated: 06 Oct, 2020 01:05 PM

video of pro scindia minister sharing saree goes viral

नोट बांटने के बाद अब सोशल मीडिया में साड़ी बांटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंगावली के पूर्व विधायक और मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इस...

भोपाल(इजहार हसन): नोट बांटने के बाद अब सोशल मीडिया में साड़ी बांटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंगावली के पूर्व विधायक और मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए तंज कसा है कि चुनावी दौर में 35 करोड़ दिखने लगा है। ये बिकाऊ लोग नेता नहीं हैं। ये लोकतंत्र के स्थाई कलंक हैं। 

PunjabKesari
वहीं वीडियो को लेकर मीडिया कोऑर्डिनेटर नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही कही हैं। आपकों बता दें कि इससे पहले मंत्री बिसाहूलाल का पैसे बांटते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वे अपनी विधानसभा अनूपपुर में लोगों को नोट बांटते दिखाई दे रहे हैं। 

minister bisahulal was seen distributing notes to the public

वहीं कांग्रेस नेता ने कहा कि राजनैतिक बेशर्मी की चादर ओढ़ चुकी जनादेश खरीदकर काबिज़ शवराज सरकार के एक मंत्री श्री ब्रजेन्द्र यादव महिलाओं को साड़ी बांटने की जद में हुए कैद!फ़रेबी अंधभक्त कहेंगे VDO पुराना है,यादव अभी प्रत्याशी नहीं। लिहाज़ा,इन पर आचार संहिता लागू नहीं होती! 35 करोड़ जिंदाबाद


बता दें कि मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव और बिसाहूलाल उन नेताओं में शामिल हैं जिनके कारण कमलनाथ की सरकार गिरी थी, और इसी वजह से बिसाहूलाल की विधायकी भी चली गई। जिसके चलते अब मुंगावली और अनूपपुर सहित 28 सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। लेकिन उससे पहले ही मंत्रियों का ये वीडियो भाजपा के लिए मुसीबतें खड़ी कर सकता है। 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!