मर्दानगी पर सवाल उठाए तो वहशीपन पर उतर आया पति, मैरिज एनिवर्सरी पर अननेचुरल सेक्स से पत्नी की मौत

Edited By meena, Updated: 14 May, 2022 02:39 PM

wife dies due to unnatural on marriage anniversary

मजाक मजाक में अपने पति की मर्दानगी पर पत्नी को सवाल उठाना इतना महंगा पड़ा कि इसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी। पति इस बात से इतना नाराज हुआ कि उसने मैरिज एनिवर्सरी पर सेक्स कर करके उसकी जान ले ली।

छिंदवाड़ा: मजाक मजाक में अपने पति की मर्दानगी पर पत्नी को सवाल उठाना इतना महंगा पड़ा कि इसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी। पति इस बात से इतना नाराज हुआ कि उसने मैरिज एनिवर्सरी पर सेक्स कर करके उसकी जान ले ली। पत्नी की बात सुनते ही पति वहशीपन पर उतर आया और पत्नी के साथ अननेचुरल सेक्स करने लगा। इससे पत्नी के प्राइवेट पार्ट से ब्लड निकलने लगा इसके बाद वह बेहोश हो गई। पत्नी को इसी हाल में छोड़कर वह वहां से फरार हो गया। कुछ ही देर बात पत्नी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला 10 मई का है जहां बिजोरी गुमाई गांव में 42 वर्षीय महिला का शव उसी के घर में नग्न अवस्था में मिला। दरअसल मैरिज एनिवर्सरी पर पति पत्नी दोनों ने शराब पी। इसी बीच पत्नी ने मजाक मजाक में पति की मर्दानगी पर सवाल उठा दिए। इससे पति भड़क उठा और वहशी बन गया और पत्नी के साथ अननेचुरल सेक्स करने लगा। इसी दौरान प्राइवेट पार्ट से अधिक खून बहने लगा लेकिन पति ने इसकी परवाह नहीं की और अपनी हरकत जारी रखी। ज्यादा खून बहने पर पत्नी बेहोश हो गई। पत्नी की हालत देख वह घबरा गया और वहां से भाग गया। इसके बाद पत्नी ने दम तोड़ दिया।

उमरेठ थाना प्रभारी बलवंत कौरव ने बताया कि बेटे के बयान के आधार पर महिला के पति कलीराम मरकाम (45) से पूछताछ की गई। कलीराम ने वहशीपन की जो कहानी बताई, उसे सुनकर पुलिस वाले भी सन्न रह गए। कलीराम ने बताया कि 10 मई को उनकी एनिवर्सरी थी। इस खुशी में दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी। उसने मेरी सेक्स पावर पर सवाल उठाए फिर नशे में बेकाबू होकर उससे संबंध बनाए। अननेचुरल सेक्स भी किया। लेकिन प्राइवेट पार्ट से ब्लड बहने लगा। जिससे उसकी हालत खराब हो गई और वह बेहोश हो गई। वह दर्द से तड़प रही थी। मैं घबरा गया। मैंने उसके कपड़े भी दूसरी जगह फेंक दिए और वहां से भाग निकला।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी संजीव का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आनी बाकी है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। महिला का पीएम दो डॉक्टर की टीम ने किया। इस दौरान महिला के शव के अंदरुनी हिस्सों में गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!