मोदी,शाह नामुमकिन को मुमकिन बनाते हैं,अब दिल्ली तक मोदी-लोधी जोड़ो पदयात्रा निकालूंगा- प्रीतम लोधी, जीतू पटवारी को कहा फर्जी पटवारी

Edited By Desh Raj, Updated: 06 May, 2026 07:47 PM

modi and shah make the impossible possible pritam lodhi

BJP विधायक प्रीतम सिंह लोधी जल्द ही जल्द ही लोधी पदयात्रा निकालेंगें प्रीतम लोधी ने कहा कि  हमें ना पैसा चाहिए, ना ही पद चाहिए, हमें तो सिर्फ पद  यात्रा चाहिए ।  इसलिए वो मोदी लोधी जोड़ो पदयात्रा निकालने जा रहे हैं।

भोपाल (इजहार खान): BJP विधायक प्रीतम सिंह लोधी जल्द ही जल्द ही लोधी पदयात्रा निकालेंगें प्रीतम लोधी ने कहा कि  हमें ना पैसा चाहिए, ना ही पद चाहिए, हमें तो सिर्फ पद  यात्रा चाहिए ।  इसलिए वो मोदी लोधी जोड़ो पदयात्रा निकालने जा रहे हैं। इसके लिए  मैं आप लोगों के जरिए परमिशन मांग रहा हूं ।  प्रीतम लोधी ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह नामुमकिन को मुमकिन बनाते हैं, हमें गर्व होना चाहिए कि हमें ऐसे महान लीडर मिले हैं। हमें ऐसे नेताओं के पदचिन्हों पर चलना चाहिए। हमें मध्य प्रदेश से दिल्ली तक मोदी और लोधी को जोड़ने का काम करना चाहिए।

लोधी समाज का एक सीएम होना चाहिए

वहीं प्रीतम लोधी ने कहा कि देश में एक  मुख्यमंत्री लोधी समाज का  होना चाहिए, लोधीयों की संख्या मध्य प्रदेश के बाहर भी अधिक है।  अभी तेलंगाना में मुख्यमंत्री लोधी समाज से बना सकती है भाजपा। भाजपा ने पहले भी लोधी समाज से मुख्यमंत्री दिया है और उमा जी के सीएम के तौर पर अच्छा काम किया है। उनकी ईमानदार छवि हैं। प्रीतम लोधी ने कहा कि लोधियों का अच्छी खासी संख्या देश में है और एक सीएम तो लोधी का होना चाहिए।  भारतीय जनता पार्टी किसी भी कार्यकर्ता को कहीं भी बैठा सकती है। मध्य प्रदेश में पहली OBC सीएम बीजेपी ने ही है, कांग्रेस तो सिर्फ बातें करती हैं।  

जीतू पटवारी को बताया फर्जी पटवारी

वहीं जीतू पटवारी के सवाल पर प्रीतम लोधी भड़क गए और उनको फर्जी पटवारी कह दिया। प्रीतम ने कहा कि इसकी बात मत किया करो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!