Edited By Desh sharma, Updated: 31 Jan, 2026 05:24 PM

बालाघाट से एक हैरान और सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां एक 8वीं की छात्रा 13 साल की उम्र में मां बन गई जिससे हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही महज साढ़े 13 साल की छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया...
(बालाघाट): बालाघाट से एक हैरान और सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां एक 8वीं की छात्रा 13 साल की उम्र में मां बन गई जिससे हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही महज साढ़े 13 साल की छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया है। हैरानी वाली बात है कि लंबे समय से छात्रा के स्वास्थ्य में परिवर्तन हो रहा था लेकिन छात्रावास प्रबंधन ने पूरी तरह से लापरवाही बरती है।
बच्ची के जिला अस्पताल में नवजात को जन्म देते ही हड़कप मच गया। हर कोई इतनी सी उम्र में इस कारनामे से हैरान रह गया। छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही इस लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए महिला थाना पुलिस ने तत्काल जानकारी गढ़ी थाना पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने एक्शन लेते हुए एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।
दरसअल ये मामला बैहर विकासखंड के परसामऊ स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का है। छात्रा यहीं रहकर पढ़ाई करती है। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग शकुंतला डामोर ने इस सनसनीखेज कांड के बाद छात्रावास अधीक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
वहीं जिला शिक्षा केंद्र के डीपीसी ने भी इस मामले में छात्रावास वार्डन और संबंधित एएनएम की लापरवाही की बात ही मानी है। पीड़ित छात्रा आठवीं कक्षा में पढ़ती है और उसकी तबीयत काफी समय से ठीक नहीं चल रही थी। वह छात्रावास से भी गायब रहती थी, लेकिन छात्रावास प्रबंधन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। बालिका का स्वास्थ्य में बदलाव आ रहा था लेकिन नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं कराई गई।