35वीं वाहिनी रक्षित वि.स.बल मंडला का 17वां स्थापना दिवस, सराहनीय कार्य करने वाले जवानों को मिले पुरस्कार

Edited By meena, Updated: 06 Aug, 2022 12:43 PM

17th raising day of 35th corps defense visbal mandla

35 वीं वाहिनी रक्षित विसबल मंडला के 17 वें स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। जहां खेल कूद और विभिन्न क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले जवानों कर्मचारियों को पुरुस्कृत किया गया। स्थापना दिवस के मौके पर जवानों ने ब्लड डोनेट किया।

मंडला(अरविंद सोनी): 35 वीं वाहिनी रक्षित वि.स.बल मंडला के 17 वें स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। जहां खेल कूद और विभिन्न क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले जवानों कर्मचारियों को पुरुस्कृत किया गया। स्थापना दिवस के मौके पर जवानों ने ब्लड डोनेट किया। वही बटालियन के कमांडेंट ने जवानों को प्रोत्साहित कर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले अपने जवानों पर मीडिया सें बात की। इस कार्यक्रम में 35 वीं वाहनी के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

PunjabKesari

5 अगस्त 2005 को बटालियन की स्थापना हुई थी जिसे लेकर प्रतिवर्ष ग्वारा बटालियन में स्थापना दिवस मनाया जाता हैं। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम भी किये जाते हैं। खेल और अन्य गतिविधियों में शामिल श्रेष्ठ कार्य करने वाले जवानों को पुरुस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कमांडेट अभिजीत रंजन ने कहा कि अपने घरों से दूर बटालियन के ये जवान 365 दिन देश सेवा में लगे होते हैं। उन्हें और प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के आयोजन किये जाते हैं।

PunjabKesari

मंडला बालाघाट नक्सल क्षेत्र घोषित हैं और इन जवानों को समय समय पर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों से लोहा लेने मौके पर पहुंचाया जाता हैं। 35 वीं वाहनी ग्वारा के कुछ जवान हॉक फोर्स अन्य बटालियन और पुलिस में भी अपनी सेवाएं देते हैं। मंडला बालाघाट जिले में नक्सल मूवमेंट रहता हैं और इन दोनों जिलों में अलग अलग जगहों पर नक्सली इनकाउंटर भी हुए हैं जिसमें 35वीं वाहनी के एक जवान को वीरता पुरुस्कार से प्रधानमंत्री ने सम्मानित किया हैं। वही यहां के 8 जवानों को आउट फॉर्म टर्न प्रमोशन दिया गया हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!