Edited By meena, Updated: 05 Nov, 2022 06:46 PM

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में NH-30 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, इसमें DRG के दो जवानों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों जवान नक्सल ऑपरेशन पर गए हुए थे।
बस्तर(सुमीत सेंगर): छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में NH-30 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, इसमें DRG के दो जवानों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों जवान नक्सल ऑपरेशन पर गए हुए थे। दोनों शनिवार को बाइक पर लौट रहे थे इस दौरान इनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में DRG के दोनों जवानों ने मौके पर ही मौत हो गई।

मामला सुकमा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जहां DRG के जवान एलमामुंडा इलाके में नक्सल ऑपरेशन पर गए थे। लौटते समय NH-30 पर कोंटा डेंग पर एक ट्रक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार जवान पदाम मुया और मौसम सुब्बा काफी दूर जाकर गिरे जिससे उनके शरीर में गंभीर चोंटे आई। दोनों जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। साथी जवानों ने दोनों मृत जवानों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस अफसरों ने बताया कि इनमें से एक जवान पदाम मुया दोरनापाल के पास बोडीगुड़ा का रहने वाला था। जबकि, मौसम सुब्बा बंडा बेस कैंप का निवासी था। पुलिस ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसको तलाश रही है।