इंदौर में 2 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबे एक ही परिवार के 7 लोग

Edited By meena, Updated: 21 Sep, 2019 12:45 PM

2 storey building collapsed in indore

इंदौर के परदेशीपुरा में दो मंजीला मकान ढहने से एक ही परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए। जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को एमवाई अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार जारी है...

इंदौर: इंदौर के परदेशीपुरा में दो मंजीला मकान ढहने से एक ही परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए। जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को एमवाई अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।

PunjabKesari

परदेशीपुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा लाल गली क्षेत्र में सुबह सवा चार बजे नाले के किनारे बने मकान में हुआ। उन्होंने बताया कि घायलों में 40 वर्षीय एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उनकी दो बेटियां शामिल हैं। इलाज के बाद घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

PunjabKesari

सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर नगर निगम का अमला पहुंचा। इसी दौरान मकान को खाली करवा लिया गया और इसके आसपास अवरोधक लगा दिए गए। बताया जा रहा है कि मकान नोशाद अली नामक व्यक्ति का है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!