MP में दो अलग अलग हादसों में 20 लोग घायल, सभी मजदूर UP के निवासी

Edited By meena, Updated: 11 May, 2020 11:21 AM

20 people injured in two different accidents in mp

मध्य प्रदेश में अन्य राज्यों से मजदूरों का पलायन जारी है। लेकिन बहुत कम ऐसे मामले हैं जहां ये हंसी खुशी सही सलामत अपने घर लौटे हों। कई मजदूर तो रास्ते में ही हादसे का शिकार हो रहे हैं और घर नहीं पहुंच पा रहे हैं। राजगढ़ जिले में भी रविवार रात को दो...

राजगढ़(तनवीर वारसी): मध्य प्रदेश में अन्य राज्यों से मजदूरों का पलायन जारी है। लेकिन बहुत कम ऐसे मामले हैं जहां ये हंसी खुशी सही सलामत अपने घर लौटे हों। कई मजदूर तो रास्ते में ही हादसे का शिकार हो रहे हैं और घर नहीं पहुंच पा रहे हैं। राजगढ़ जिले में भी रविवार रात को दो अलग अलग हादसों में 20 लोग हादसे का शिकार हो गए। जिनमें से तीन की हालत गंभीुर बनी हुई है।

PunjabKesari

पहली दुर्घटना रात 3 से 4 के बीच ब्यावरा से गुना रोड पर हुआ जहां मुम्बई के मेहनत 5 लोग किराये से ऑटो लेकर up अपने गृह नगर निकले थे। देर रात ट्रक की टक्कर से पांचों घायल हो गए जिनमें 1 कई हालत गम्भीर है। हादसा ब्यावरा से 12 किमी दूर गुना रोड पर सिंदुरिया में हुआ। जबकि दूसरा हादसा ब्यावरा से गुना रोड पर महज़ 4 किमी दूर हुआ, जिसमें खानपुरा के पास रोड किनारे खड़ी पिकअप वाहन में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहन पलट गए। जिससे पिकअप में सोए 15 लोग घायल हो गए। सभी घायल up के बस्ती गांव के निवासी है, जो लॉक डॉउन के चलते मुम्बई से निकलकर up गृह नगर बस्ती जा रहे थे। सभी घायलों को ब्यावरा सिविल हॉस्पिटल लाया गया दो की हालत गम्भीर बताई जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!