2004 बैच के IAS लोकेश जाटव बने इंदौर के नए कलेक्टर

Edited By suman, Updated: 28 Dec, 2018 10:35 AM

2004 batch ias lokesh jatav becomes new collector

राज्य शासन ने 2004 बैच के आईएएस अधिकारी लोकेश जाटव को इंदौर का नया कलेक्टर बनाया है। वे निशांत वरवड़े का स्थान लेंगे। इससे पहले बुधवार देर रात को राज्य शासन ने प्रशासनिक सर्जरी की थी, जिसमे इंदौर कलेक्टर निशांत वरवड़े को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन...

इंदौर: राज्य शासन ने 2004 बैच के आईएएस अधिकारी लोकेश जाटव को इंदौर का नया कलेक्टर बनाया है। वे निशांत वरवड़े का स्थान लेंगे। इससे पहले बुधवार देर रात को राज्य शासन ने प्रशासनिक सर्जरी की थी, जिसमे इंदौर कलेक्टर निशांत वरवड़े को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल का संचालक बनाया गया था। इसके बाद से ही नए कलेक्टर को लेकर भोपाल में चर्चा चल रही थी।

PunjabKesari


अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी लोकेश जाटव इंदौर कलेक्टर बनाए जाने संबंधी सरकार के फैसले पर चुनाव आयोग को कोई आपत्ति नहीं थी। चुनाव आयोग ने राज्‍य शासन को जाटव के तबादले की अनुमति दे दी है। जाटव 2004 की बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। जाटव मूलतः मुरैना जिले के हैं। उनके पिता सेवानिवृत्‍त इनकम टैक्स अधिकारी हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!