शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ बदले 350 अधिकारी-कर्मचारी

Edited By meena, Updated: 04 May, 2026 05:40 PM

350 officers and employees transferred simultaneously in chhattisgarh education

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक तबादले हुए है। इस तबादला आदेश के तहत  350 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह) : छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक तबादले हुए है। इस तबादला आदेश के तहत  350 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। बदले गए अधिकारी-कर्मचारियों में प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक शामिल हैं। इतने बड़े पैमाने पर हुए इस फेरबदल को लेकर महकमे में हड़कंप का माहौल है।

आदेशों को लेकर 4 मुख्य बातें निकलकर सामने आई है।

  1. वैसे आमतौर पर ऐसे तबादले आदेश एक सूची में जारी होते हैं। लेकिन खास बात यह कि इन सभी अधिकारी-कर्मचारियों के तबादला आदेश अलग अलग आदेश के रुप जारी किया गया है।
  2. इन आदेशों की एक और खासितयत निकलकर सामने आई है कि आदेशों पर डिजिटल साइन या ई-साइन नहीं है। बल्कि हर आदेश पर हाथ से किए गए साइन हैं। जबकि डिजिटल दौर में सरकारी आदेशों पर ज्यादातर डिजिटल या ई-साइन ही किए जाते हैं।
  3. सबसे बड़ी और खास बात यह कि इन तबादला आदेशों को जारी करने की तारीख 24 अप्रैल है, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसे लगभग 10 दिन बाद यानी 3 मई को सार्वजनिक किया गया।  ऐसे में सवाल ये उठता है कि पिछले 10 दिनों से आदेश होल्ड पर क्यों थे?
  4. आमतौर पर ऐसे सरकारी आदेश वर्किंग डे पर जारी किए जाते हैं, लेकिन इन आदेशों को रविवार 3 मई को जारी किया गया। अब सवाल उठ रहे हैं कि इतने दिन इन आदेशों को होल्ड किया रखा गया था और रविवार को छुट्टी के दिन अचानक क्यों जारी किया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!