शादी की खुशियां मातम में बदली, तालाब में नहाने उतरे 4 बच्चों की मौत

Edited By meena, Updated: 11 Jun, 2019 04:50 PM

4 children took bath in a pond victims of an accident

जिले के चिरौला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने 4 बच्चे हादसे का शिकार हो गए। तालाब की गहराई में जाकर चारों बच्चे फंस गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे। गांव से दूर सुनसान इलाके में तालाब के आसपास कहीं भी मदद न मिलने से चारों बच्चे डूब गए...

दमोह: जिले के चिरौला गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने 4 बच्चे हादसे का शिकार हो गए। तालाब की गहराई में जाकर चारों बच्चे फंस गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे। गांव से दूर सुनसान इलाके में तालाब के आसपास कहीं भी मदद न मिलने से चारों बच्चे डूब गए।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, सुरेश बंसल की पुत्री प्रीती की शादी 10 जून को थी जिसमें शामिल होने के लिए सभी रिश्तेदार पहुंचे थे शादी के दूसरे दिन विदाई के बाद घर के पास बने तालाब में 6 बच्चे नहाने के लिए पहुंचे नहाने के दौरान तालाब में अत्यंत गहराई व तैरना नहीं आने के कारण 4 बच्चे डूब गए साथ में गए प्रीतम बंसल नामक बच्चे ने बताया कि तीन बच्चों के तालाब में डूबने से बचाने के लिए संदीप बंसल तालाब में उतरा व इनके साथ डूब गया। जिसके पश्चात मौजूद बच्चों ने घर जाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पहुंचकर तलाशना शुरू किया परंतु लगभग 25 से 30 फुट की गहराई के होने के कारण ढूंढने में असफल रहे।

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही पथरिया थाना प्रभारी एवं पुलिस चौकी जेरत मौके पर पहुंचे काफी मशक्कत होने के बाद एक-एक करके चारों बच्चों के शव मुन्नी रैकवार और जतिन गिरीश गोस्वामी तैराक डीपीएसजी स्कूल दमोह के द्वारा निकाले गए। वहीं करीब 6 घंटे बाद आपदा प्रबंधन की टीम पहुंची तब तक गांव वालों के द्वारा बच्चे तालाब से निकाल लिए गए थे। दरअसल तालाब का गहरीकरण रोड निर्माण के दौरान किया गया था जिसके पश्चात तालाब को खुला छोड़ दिया ना ही फेंसिंग की गई एवं अत्यंत गहराई होने के कारण पानी भरा हुआ था। 
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!