Edited By meena, Updated: 24 Dec, 2022 12:30 PM

नागपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसा रिलायंस पेट्रोल पंप भिलाई के पास रात 1 बजे हुआ। चारों मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल
बैतूल (विनोद पातरिया): नागपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसा रिलायंस पेट्रोल पंप भिलाई के पास रात 1 बजे हुआ। चारों मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल है। कार दुर्घटना के बाद कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। दुर्घटना में तीन की मौके पर मौत हो गई थी, वहीं ड्राइवर गंभीर घायल था, जिसने नागपुर में दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 1 बजे भिलाई पेट्रोल पंप के पास बैतूल की ओर से आ रही कार ट्रक में पीछे से घुस गई। दुर्घटना में कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे में मौके पर जान गंवाने वाले तीनों लोगों के शव मुलताई के सरकारी अस्पताल में लाए गए हैं। इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। वहीं कार में सवार ड्राइवर की सांसे चल रही थी, उसे बड़ी मशक्कत के बाद कार से निकाला गया और नागपुर रेफर किया गया, उसकी भी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक संजीवकांत भगत कालाआखर में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर पदस्थ थे। वहीं दूसरे मृतक की पहचान रेलकर्मी राजकुमार सिसोदिया 32 साल निवासी भौंरा के रूप में हुई है। जबकि महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई है।