रिटायर्ड अपर कलेक्टर के घर चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 05 Aug, 2022 05:57 PM

5 accused arrested for stealing the house of retired additional collector

इंदौर में रिटायर्ड अपर कलेक्टर के घर बीते दिनों चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चोरी की घटना को अंजाम देते समय घर से बंदूक भी चोरी कर ले गए थे। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों...

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में रिटायर्ड अपर कलेक्टर के घर बीते दिनों चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चोरी की घटना को अंजाम देते समय घर से बंदूक भी चोरी कर ले गए थे। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

PunjabKesari

इंदौर की लसूड़िया थाना पुलिस ने चोरी करने के अपराध में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी 5 आरोपी इंदौर के रहने वाले हैं जिन्होंने बीते दिनों महालक्ष्मी नगर में रहने वाले रिटायर्ड अपर कलेक्टर के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। आरोपियों से अब चोरी का माल भी जब्त होना बाकी है। वहीं अन्य क्षेत्र में जो चोरी की घटना हुई है। उस संबंध में भी पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!