शर्मनाक: 53 साल के अधेड़ ने साढ़े 3 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

Edited By meena, Updated: 01 Nov, 2019 01:41 PM

53 year old middle aged 3 and a half year old girl made victim of lust

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां 53 वर्षीय मुकेश जादम ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए साढे 3 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। परिजन इस बात से अंजान थे...

बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां 53 वर्षीय मुकेश जादम ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए साढे 3 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। परिजन इस बात से अंजान थे, लेकिन बच्ची के पेट दर्द की शिकायत के बाद जब परिजनों ने डॉक्टर को चेकअप कराया तो मामला दुष्कर्म का निकला और जिसके बाद परिजनों ने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

PunjabKesari

पिछले 29 अक्टूबर को बच्ची, पड़ोसी मुकेश के घर खेलने गई थी उसी समय बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ गलत हरकत कर डाली। 31 अक्टूबर गुरुवार के दिन बच्ची ने दर्द की शिकायत की। माता-पिता उसकी तकलीफ को दिखाने के लिए बड़वानी डॉक्टर के पास पहुंचे तो डॉक्टर ने बच्ची के साथ गलत हरकत होने की बात कही और रिपोर्ट दर्ज कराने की शिकायत की।
वहीं इसके बाद परिजनों ने अंजड़ थाने पर पहुंचकर आरोपी मुकेश जादम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अंजड़ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!