भिंड में रॉन्ग साइड जा रही कार ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Edited By Jagdev Singh, Updated: 23 Jan, 2020 06:52 PM

6 people belong same family collided truck going rong side bhind

मध्य प्रदेश में भिंड-इटावा हाइवे पर गोहद चौराहे के पास गुरुवार दोपहर रॉन्ग साइड जा रही कार सामने से एक डीसीएम ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई। कार में फंसे शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मरने...

भिंड: मध्य प्रदेश में भिंड-इटावा हाइवे पर गोहद चौराहे के पास गुरुवार दोपहर रॉन्ग साइड जा रही कार सामने से एक डीसीएम ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई। कार में फंसे शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मरने वालों में 2 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। कार सवार उत्तर प्रदेश के इटावा के रहने वाले थे।

PunjabKesari

भिंड-इटावा बॉर्डर पर स्थित सिरसई गांव निवासी राजावत परिवार गुरुवार दोपहर ऑल्टो कार से ग्वालियर से वापस घर जा रहा था। गोहद चौराहे के पास रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार सामने से ट्रक में जा भिड़ी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और दो शवों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि ट्रक केडबरी कंपनी का माल लेकर कानपुर से आ रहा था। टक्कर के बाद ट्रक भी पलट गया। कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दीप सिंह राजावत, वीर सिंह राजावत, नीतू राजावत, कमलेश कुमारी, जीवन देवी और बच्चा ऋषभ तोमर की मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर भी अंदर फंस गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला।

कार में पीछे की सीट पर बैठी तीन महिलाओं में एक की घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। बाकी दो महिलाओं और बच्चे की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सभी 6 शव गोहद अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए लाए गए। परिजन को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!