खेलते-खेलते मौत! घर में चली गोली, 8 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

Edited By Himansh sharma, Updated: 28 Dec, 2025 01:15 PM

a bullet fired in the house an 8 year old boy died a painful death

जिले के पोरसा कस्बे में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।

मुरैना। (रोहित शर्मा): जिले के पोरसा कस्बे में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। संजय स्कूल वाली गली में घर के अंदर खेल रहे बच्चों के हाथ अचानक एक हथियार लग गया और खेल-खेल में चली गोली ने 8 साल के मासूम ऋषभ तोमर की जान ले ली।

बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 9.30 बजे बच्चे घर के भीतर खेल रहे थे, तभी हथियार से निकली गोली सीधे ऋषभ के सिर में जा लगी। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पोरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक बच्चे के छोटे भाई, मां और अन्य परिजनों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह भी जांच की जा रही है कि घर के अंदर हथियार कैसे पहुंचा और लापरवाही किस स्तर पर हुई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, वहीं इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!