रायसेन में शेषनाग के दरबार में नागपंचमी पर लगती है नागों की अदालत ,सजती है नागों की महफिल...

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Aug, 2024 06:21 PM

a court of snakes is held in raisen on nag panchami

शेषनाग के दरबार में नाग पंचमी पर्व के उपलक्ष्य में नागों की अदालत का आयोजन किया गया।

रायसेन। (शिवलाल यादव): सिहोरा वाले श्री राम रसिया दरबार के पास शेषनाग के दरबार में नाग पंचमी पर्व के उपलक्ष्य में नागों की अदालत का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी पंडा अखंडानंद अजब सिंह गुर्जर महाराज की मौजूदगी में 40 सालों से नागों की अदालत लगाई गई। जिसमें नाग नागिनों की महफिल सजी। इसे धार्मिक आस्था कहें या अंधविश्वास, यह के धार्मिक सिद्ध स्थान रायसेन जिले के तहसील गैरतगंज सिहोरा खुर्द स्थित श्री राम रसिया दरबार के नजदीक शेषनाग भगवान का दरबार है जहां नाग और नागिन अपनी दास्तां बयां करते हैं।

PunjabKesari
 अदालत में मन्दिर के पुजारी अखण्डानन्द पण्डा अजब सिंह गुर्जर ने बताया कि यहां इस परंपरा का आयोजन 40 सालों से जारी है इंसानों का जहर उतारा जाता है, दरबार की खासियत यह है कि अदालत में नाग नागिनों की पेशी होती है। सर्पदंश से पीड़ित लोग सांप की तरह जमीन पर लेट जाते हैं। जब किसी इंसान को नाग नागिन द्वारा काट लिया जाता है तो श्रीराम रसिया हनुमान जी के दरबार में जहर उतारे जाने के बाद उतरी कलेवा हाथ में बांध दिया जाता, नागपंचमी पर दरबार में उसकी पेशी होती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!