Edited By Himansh sharma, Updated: 22 May, 2025 11:55 AM

सिंगरौली जिले में गोलाई बस्ती में मिठाई लाल बंसल के घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई।
सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में गोलाई बस्ती में मिठाई लाल बंसल के घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। यह घटना बुधवार देर रात की है घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है।
घर में मौजूद लोगों ने समय रहते घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। यह घटना तब हुई जब मिठाई लाल बंसल की पत्नी घर में खाना बना रहीं थी। अचानक गैस लीक हो गई और आग लग गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आग इतनी तेजी से फैल गई की कोई भी सामान घर का बचाया नहीं जा सका, देखते ही देखते घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए थे।