Edited By Desh Raj, Updated: 12 Mar, 2026 11:03 PM

सूरजपुर जिले से जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट का मामला सामने आया है,जहां पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलें। इस वारदात में जनपद सदस्य व उनके पति पूर्व जनपद सदस्य घायल हो गए।
सूरजपुर (चंचल सिंह ): सूरजपुर जिले से जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट का मामला सामने आया है,जहां पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलें। इस वारदात में जनपद सदस्य व उनके पति पूर्व जनपद सदस्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल जनपद सदस्य व उनके पति पूर्व जनपद सदस्य को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है
दरअसल कोतवाली थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में जमीन के पुराने झगड़े को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, इस दौरान दोनों पक्षों से जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलें, जिससे दोनों पक्षों के 10 से अधिक लोगों को चोटे आई है।वर्तमान जनपद सदस्य सुन्दरमनी राजवाड़े व उनके पति पूर्व जनपद सदस्य बाबूलाल राजवाड़े को गंभीर चोंट आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने कहा कि जमीन के विवाद में लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से दोनों पक्षों में मारपीट हुई है और दोनों पक्षों से 5-5 लोगों को चोटे आई हैं। जिसमें से दो घायलों को अम्बिकापुर रेफर किया गया है बाकी का इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। मामले में विवेचना जारी है आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी