Edited By Himansh sharma, Updated: 21 May, 2025 04:57 PM

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बेटे के लिए बनाए गए मंडप में पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,
सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बेटे के लिए बनाए गए मंडप में पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, यह घटना किंदरई थाना क्षेत्र की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलिराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
यह घटना बुधवार की है, ग्रामीणों ने जब घर के सामने बलिराम को फांसी पर लटका देखा तो तत्काल परिजनों को सूचना दी गई। बख्सी गांव की यह घटना है बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था।
3 महीने पहले बलिराम ने अपने बेटे लखन कुसराम की शादी के लिए मंडप बनवाया था उस मंडप में ही बलिराम ने आत्महत्या की है, पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।