इंदौर में फिर गैंगवार, जेल से छूटे गुंडे की बदमाशों ने की हत्या..

Edited By Himansh sharma, Updated: 17 Jun, 2024 06:24 PM

a person was murdered in indore

इंदौर जिले में जेल से छूटे गुंडे की आपसी रंजिश के चलते बदमाशों ने  हत्या कर दी।

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में जेल से छूटे गुंडे की आपसी रंजिश के चलते बदमाशों ने हत्या कर दी। आरोपियों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतर दिया। सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं, वहीं पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम बनाकर रवना कर दी। आपको बता दें कि इंदौर में हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है। जिले में 24 घंटे में हत्या का दूसरा मामला सामने आया है, इसके पहले शनिवार को छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के अर्जुनपुरा मल्टी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

PunjabKesari
वहीं आज दूसरा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। जहां परिहार कॉलनी में रहने वाले रोहित कसेरा की जेल से छूटते ही कुछ बदमाशों ने हत्या कर दी। बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते उसे समझौता करने के लिए बुलाया था। लेकिन किसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद हो गया ,जिस पर बदमाशों ने रोहित की जमकर पिटाई की, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

PunjabKesari
 पुलिस के मुताबिक मृतक रोहित क्षेत्र का नमी बदमाश था और उस पर एरोड्रम थाने में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। जिस में उसे पुलिस ने जिला बदर भी किया था लेकिन जिला बदर की अवधि में आरोपी क्षेत्र में घूमता दिखा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और जेल से बहार आते ही उसकी हत्या हो गई। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस टीम बदमाशों की तलाश कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!