बुरहानपुर में धार्मिक यज्ञ से पहले शिव मंदिर में तोड़फोड़! गांव में तनाव का माहौल! 4 थानों का पुलिस बल तैनात

Edited By meena, Updated: 29 Nov, 2025 05:29 PM

a shiva temple in burhanpur was vandalized before a religious yagna

बुरहानपुर जिले के लाल बाग थाना क्षेत्र के ग्राम बिरोदा में आज सुबह सवेरे शिव मंदिर में तोड़फोड़ से आक्रोश फैल गया। आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने मंदिर में...

बुरहानपुर (राजू सिंह) : बुरहानपुर जिले के लाल बाग थाना क्षेत्र के ग्राम बिरोदा में आज सुबह सवेरे शिव मंदिर में तोड़फोड़ से आक्रोश फैल गया। आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने मंदिर में तोड़ फोड़ करके तनाव फैले की कोशिश की है। शिव मंदिर की शिवलिंग, कलश, और मंदिर को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया। सूचना पर मौके पर ADM, SDM और CSP पहुंचे और हालातों को देखते हुए चार थानों का पुलिस बल तैनात किया गया।

PunjabKesari

बुरहानपुर मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर ग्राम बिरोदा में आज सुबह अचानक तनाव का माहौल बन गया।  सुबह पूजा करने पहुंची महिलाओं के मंदिर में हुई तोड़फोड़ देखकर होश उड़ गए। असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर की शिवलिंग, कलश और मंदिर को नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं किसानों के खेतो में पाइप लाइन को भी नुकसान पहुंचाया। घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। हिंदू संगठनों में आक्रोश देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला।

PunjabKesari

गांव वालों के मुताबिक, बिरोदा में दो दिन बाद बड़े धार्मिक यज्ञ का आयोजन होने वाला था, ऐसे में इस घटना को अंजाम देकर गांव की फिजा को खराब करने का प्रयास किया गया है। गांव में अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती है। वहीं लालबाग थाना पुलिस ने अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!