हिट एंड रन : तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक ड्राइवर को कुचला, सीसीसीटी आया सामने

Edited By meena, Updated: 19 Jun, 2025 12:55 PM

a speeding car crushed a truck driver standing on the roadside

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमर्रा गांव से आधी रात को हुए हिट एंड रन...

धमतरी (पूनम शुक्ला) : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसमर्रा गांव से आधी रात को हुए हिट एंड रन हादसे का मामला सामने आया है। घटना में ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें सड़क पर खड़े ट्रक के ड्राइवर को एक अज्ञात कार ने ठोकर मारकर फरार हो जाता दिखाई दे रहा है।

PunjabKesari

सीसीटीवी के अनुसार, कार काफी तेज रफ्तार में थी। इस हादसे में ट्रक चालक तामेश्वर साहू, ग्राम सिलौटी निवासी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक को कार ने इतनी जोरदार ठोकर मारी कि युवक पास ही नजदीकी नहर में जा गिरा। देर रात होने की वजह से लोगों ने युवक को नहीं देखा था। वही किसी ग्रामीण सुबह नहर में युवक के शव को देखा तो तत्काल भखारा पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!