Edited By Himansh sharma, Updated: 12 May, 2025 04:33 PM

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बहन के घर आई महिला को सांप ने काट लिया
सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बहन के घर आई महिला को सांप ने काट लिया। यह घटना घंसौर थाना क्षेत्र में आने वाले गंगई गांव की है, महिला की दर्दनाक मौत हो गई है महिला की पहचान हिरनभटा गांव की रहने वाली अनीता के रूप में हुई है।
अनीता अपनी बहन के यहां आई थी और खाना खाने के बाद रात में सोते समय उसे सांप ने काट लिया। अनीता की हालत बिगड़ती देख तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया।
जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर घंसौर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।